सैलाना महिला बाल विकास की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना महिला बाल विकास की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना नगर के विक्टोरिया तालाब समिप मांगलिक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत शासन के निर्देशन अनुसार सहायक संचालक एवं परियोजना अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा के मार्ग दर्शन में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजना के व्यवस्थित संचालन के लिए परियोजना स्तरीय बैठक के माध्यम से समझाया गया।

समस्त कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि आंगनबाड़ी केदो पर HCM अंतर्गत नाश्ता हुआ खाना अनिवार्य रूप से वितरित हो किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए इसके साथ ही समूह वाले नियमित रूप से नाश्ता हुआ। खाना आंगनवाड़ी पर मीनू अनुसार एवं सही समय से वितरण करवाना सुनिश्चित करें एवं कार्यकर्ता नवीन समय 10:30 अनुसार ही केंद्र का संचालन करें एवं 11 से 22 तक चलने वाले वजन मेला में समस्त कार्यकर्ता सभी बच्चों का वजन करें एवं सही-सही एंट्री पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें इसके साथ ही nrc में भी बच्चों को भर्ती करवाना सुनिश्चित किया जाए विभागीय योजनाओं में लाडली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री योजना के लक्ष्य को समय से पूर्ण करें वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है।

इसके साथ ही विभागीय पोर्टल पोषण ट्रैकर पर समस्त प्रकार की एंट्री को अगले दो से तीन दिवस में शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें उक्त विभागीय योजनाएं हितग्राही मूलक योजनाएं हैं जिसका की जन सामान्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः इन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाकी नहीं बरती जावे कार्यकर्ता है। इसका ध्यान रखें और यदि अनियमितता पाई जाती है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी बैठक में सेलाना परियोजना की पर्यवेक्षक दीपा चौधरी, ज्योति गोस्वामी, कंचन तिवारी, मीना मइडा, अमित राठौर, अनीता खांडल, रितु सिंह, सीमा निनामा महिला एवं परियोजना की समस्त कार्य कर्ता उपस्थित एवं बीसी समरथ भाटिया का भी इसमें विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *