रतलाम जिला कलेक्टर ने वितरित किए कंबल
12/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने शनिवार को कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते लोगो को कंबल वितरित किए।जिला कलेक्टर राजेश बाथम अधिकारियों के साथ बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, किरण बसेरा, मातृ शिशु चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां पर सो रहे व्यक्तियों से चर्चा की। साथ ही जिला कलेक्टर बाथम ने सो रहे व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। इसी दौरान एसडीएम अनिल भाना, निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।




