विधायक भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विधायक भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया

12/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल 

भोपाल (Bhopal,mp)- आदिवासी नेता और विधायक विक्रांत भूरिया को आल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक भूरिया अब शिवाजी राव मोघे की जगह लेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार रतलाम- झाबुआ के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक भूरिया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। पद से इस्तीफा देने के बाद मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद विक्रांत युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल थे, लेकिन सितंबर में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से उनकी संभावनाएं कम हो गई थी।

मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग का बड़ा वोट बैंक है। यह कांग्रेस के पक्ष में रहा है, लेकिन भाजपा ने इस वोट बैंक में लगाई। जिससे इसका नुकसान कांग्रेस को हुआ। अब इस वोट बैंक को फिर से सहेजा जाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। आदिवासी वर्ग कांग्रेस का परंपरागत वोटर माना जाता है, इसलिए कांग्रेस आदिवासी वर्ग को वापस जोड़े रखने के लिए युवा नेताओं को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में विधायक विक्रांत भूरिया को युवा नेतृत्व के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *