सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के होगें दर्शन, एक हजार वर्ष पुराने मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अंश का होगा अनावरण
ध्यान केंद महुरोड पर प्रेस वार्ता में दी जानकारी
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग ध्यान केंद्र महू रोड पर प्रेस वार्ता में दी जानकारी की आगामी 21 दिसंबर विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर धार्मिक स्थल प्राचीन मां कालीका माता मंदिर परिसर में 1000 हजार वर्षों बाद मिले मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अंश का अनावरण होगा आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के तीन जिलों में मोहम्मद गजनवी से विभक्त सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 11 मूल अंश की यात्रा निकालने जा रही है।
जिसकी शुरुआत महाकाल की नगरी उज्जैन से होगी। इसी कड़ी में देश और मध्यप्रदेश के रतलाम की जनता भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल अंश के दर्शन कर सकेगी जो लगभग 1 हजार वर्षों बाद मिलें भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल अंश और देश की जनता को उनके इतिहास से रुबरु होने का अवसर मिलेगा सोमवार ज्योतिर्लिंग के 11 अंश में से एक मूल अंश शहर के मां कालीका माता प्रांगण में 21 दिसंबर और ग्रामीण के विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक में 22 दिसम्बर को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेगी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 11 अंश को सार्वजनिक दर्शन के अलग-अलग शहरों में लाया जा रहा है। रतलाम शहर में इस आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता के तहत जानकारी देते हुए बताया कि विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी द्वारा संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे।




