सैलाना मे दुकानों पर चोरो ने लगाई सेंध, जुनावास से मोटर साइकिल भी की गायब, सीसीटीवी में हुए कैद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना मे दुकानों पर चोरो ने लगाई सेंध, जुनावास से मोटर साइकिल भी की गायब, सीसीटीवी में हुए कैद

12/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (mp)- सैलाना नगर के बस स्टैंड के समीप लगने वाली दुकानो पर अज्ञात चोरो ने गत रात जमकर धमाल मचाई। बुधवार-गुरुवार की रात्री दरम्यान कंबल ओढ़कर आए बदमाशो ने करण अजीत किराना स्टोर्स, नंदू पाटीदार हतनारा की ऑटो पार्ट्स की दुकान, चाय की दुकान करने वाले नरेंद्र ग्वाले की दुकानो की शटर चटका कर सामान बिखेर दिए। लेकिन यहा से कुछ सामान नही ले गये। मोहम्मद इसरार शाह की चिकन की दुकान मे भी शटर उचकाई गनीमत रही यहा भी कोई माल हाथ नही लगा। जुनावास के पिपलोदा रोड स्थित एक मकान से पल्सर बाईक ले गये। इसकी सूचना जब सुबह में दुकानदार अपनी दुकान पर आए तो उन्हें मालूम पड़ा। उन्होंने तत्काल पुलिस थाने पर सूचना दी। पुलिस मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों के हुलिए के आधार पर जानकारी जुटा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *