हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत कराड़िया में तिरंगा रैली का किया आयोजन

रतलाम- (Ratlam) मंगलवार को जिले के आलोट जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कराड़िया में सरपंच पप्पू सिंह राठौर एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि करण सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा रैली आयोजित की गई।
भव्य तिरंगा रैली देश भक्ति गीतों के साथ निकाली गई। हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से तिरंगा रैली, मैराथन दौड़ एवं मानव श्रृंखला निर्माण गतिविधि का आयोजन भी किया गया।




