नामली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरुद्ध की बडी कार्यवाही
रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरुद्ध बडी कार्यवाही की है। पुलिस ने फोरलेन हाइवे से 192 पेटी अवैध शराब सहित पिकअप वाहन (कुल मशरूका कीमती 11 लाख 75 हजार रुपए) जप्त कि है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया था। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग रतलाम ग्रामीण किशोर कुमार पाटन वाला के मार्ग दर्शन में नामली से उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या के नेतृत्व में टीम गठीत की गयी थी।
गठीत टीम द्वारा बडोदा फन्टा फोरलेन बड़ोदा पर गश्त एवं चैकिंग के दौरान अवैध शराब के परिवहन होने की मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर उनि निरीक्षक कन्हैया अवास्या के नेतृत्व में गठीत टीम ने बडोदा फन्टा फोरलेन बड़ोदा पर नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक GJ01KT3994 से 165 खाखी रंग की पेटी में माउंट 6000 कंपनी की टीन बियर 1980 बल्क लीटर किमती 4,55,400 रुपये तथा 27 खाखी रंग की पेटी में बेगपाईपर व्हिस्की क्वार्टर अंग्रेजी शराब 233 बल्क लीटर किमती 2,20,300 रुपये कुल 2213 लीटर किमती 6,75,700 रुपये व एक सफेद रंग की महिन्द्रा कम्पनी का पीकअप वाहन क्रमांक GJ01KT3994 किमती 5,00,000 रुपये कुल कीमती 11,75,700 रुपये जप्त की गई तथा अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। महिन्द्रा पीकअप के अज्ञात चालक व साथी की तलाश की जा रही है।




