सैलाना नगर में भव्य तिरंगा रैली का किया आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत निकाली गई तिरंगा रैली
रतलाम- (Ratlam) इस वर्ष 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सैलाना नगर के सान्दीपनि उत्कृष्ट उ.मा.वि विद्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एसडीएम मनीष जैन की उपस्थिति में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
यह तिरंगा रैली सान्दीपनि उत्कृष्ट उमावि विद्यालय से प्रारंभ होकर घंटाघर, बस स्टैंड, सदर बाजार, गणेश मंदिर, पेलेस चौराहा, शेखजी मोहल्ला, रंगवाडी मोहल्ला, भोई मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड पर समापन किया गया एसडीएम मनीष जैन ने सभी कर्मचारी व आम नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की साथ ही सभी को शपथ दिलाई।
तिरंगा रैली में सैलाना एसडीएम मनीष जैन, मंडी सचिव रूमान सिंह भयडीया, सीएम राइस स्कूल प्राचार्य गिरीश सारस्वत, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य दिलीप कुमार पाटीदार, शासकीय महा विद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.सी जैन, शासकीय एकलव्य मॉडल स्कूल प्राचार्य नरेंद्र सिंह गंगवार, मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, सान्दीपनि उत्कृष्ट उमावि विद्यालय प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, बी.आर.सी अधिकारी नरेन्द्र पासी, सैलाना शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पीसी कोहली सहित बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने भाग लिया गया।




