पिपलौदा पुलिस ने फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पिपलौदा पुलिस ने फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के पिपलौदा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में 18 अगस्त 2024 को माउखेडी पंचेवा आम रोड से अल्टो कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर पिपलोदा थाने पर अपराध क्रमांक 269/2024 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी अजय सिंघानिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना मे अन्य आरोपी सोनु पिता कारुलाल मीणा उम्र 22 साल निवासी ग्राम लखनिया थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान का घटना दिनांक से फरार था।

जिस पर रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया था। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व पिपलौदा थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर विगत आठ माह से फरार चल रहे 5000 रुपये के ईनामी आरोपी सोनु पिता कारुलाल मीणा उम्र 22 साल निवासी ग्राम लखनिया थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान को मुखबिर सूचना के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुछताछ कि जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *