खरगोन मे भट्टयान आश्रम पहुंचकर,सीएम डा. यादव ने दिव्य संत सियाराम बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि की अर्पित
12/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar खरगोन
खरगोन (mp)- मुख्यमंत्री सीएम डाक्टर मोहन यादव खरगोन में स्थित भट्टयान आश्रम पहुंचकर दिव्य संत, परम पूज्य सियाराम बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम डॉ.यादव ने कहा कि इस स्थान को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। ग्रामीणों की सहमती से इस टेली भट्टयांन गांव का नाम सियाराम बाबा के नाम से होगा। साथ ही इस जगह पर एक समाधि भी बनाई जाएगी। बतादें की बाबा महाराष्ट्र से नर्मदा तट आए। बाबा का असली नाम कोई नहीं जानता है। लगभग सन् 1933 में दिव्य संत बाबा नर्मदा किनारे रहकर तपस्या कर रहे थे। 10 वर्ष खड़े रहकर मोन तपस्या के बाद बाबा के मुंह से पहली बार सियाराम का उच्चारण किया। उसके बाद लोग अब उन्हे भक्तो ने सियाराम बाबा के नाम से पुकारना शुरू किया। भक्तों की माने तो बाबा 100 वर्ष से अधिक आयु के थे। बाबा सब कुछ दान देकर जीवनभर दक्षिणा में सिर्फ 10 रूपए ही लेने थे। बुधवार को निमाड़ के संत सियाराम बाबा का एकादशी ब्रह्म मुहूर्त में देहांत हो गया। बाबा को कुछ दिनों से निमोनिया हुआ था। ओर इलाज के लिए सनावद ले गए थे। पर उन्हें ने अस्पताल मे भर्ती होने से मना कर दिया था। आश्रम में ही बाबा का उपचार के लिए इंदौर मेडिकल कॉलेज की टीम देखभाल कर रही थी। लेकिन बाबा के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ ओर बाबा का सुबह देहांत हो गया।





