सैलाना गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में द्वितीय दिवस में भक्तों की उमड़ी भीड़

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में द्वितीय दिवस में भक्तों की उमड़ी भीड़

रतलाम- (Ratlam) सांवरिया सेठ मंडफिया, श्री चार भुजानाथ गौ सेवा समिति मंडल के सौजन्य से सैलाना की गौशाला में चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन गुरूवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडित कुलदीप गुरु भट्ट के श्रीमुख से कथा का लाभ लिया। उपस्थित भक्तजनों में आज भी महिलाओं की संख्या अधिक रही।

इन्होंने किया पोथी पूजन-

भागवत कथा के पूर्व विशेष रूप से उपस्थित हुई सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने पोथी, आरती कर पोथी पूजन भी किया। साथ ही मुख्य यजमान गेंदालाल प्रजापत परिवार ने आरती व पोथी पूजन कर धर्म लाभ लिया।

कई बार झूमे भक्तगण-

संगीतमय कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक संस्मरणों का जिक्र करते हुए पंडित कुलदीप गुरु भट्ट ने जब अपनी मधुर आवाज से धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत सुन्दर गीतों की प्रस्तुतियां दी, तो उपस्थित श्रोतागण झूम उठे। भगवान के भजनों के बीच पंडित कुलदीप गुरु ने माता सती चरित्र और शिव पार्वती विवाह का सुंदर विस्तार से चित्रण किया।

सच्चा सुख ईश्वर भक्ति में ही-

पंडित कुलदीप गुरु भट्ट ने कहा की मन से प्रभु को याद करो तो निश्चित ही आपका मानव जीवन सार्थक हो जायेगा। कितनी भी धन दौलत कमा लो। कितने भी ऊंचे पद पर पहुंच जाओ। कितनी भी प्रतिष्ठा अर्जित कर लो। पर सच्चा सुख ईश्वर भक्ति में ही हैं। ईश्वर के चरणों में ही हैं। जन्मों जन्मों के पाप नष्ट हो जाएंगे, यदि आपने श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा का श्रवण कर लिया तो। पंडित कुलदीप गुरु ने उपस्थित भक्तों से अपील की की अपने बच्चों को पितृपक्ष का महत्व भी समझाएं आजकल विदेशों में पढ़ाई के लिए तो बच्चों को जरूर भेजा जाता है पर पितरों की पूजन अर्चना तर्पण आदि करवाना हम भूल जाते हैं। सनातनी संस्कार का ज्ञान उन्हें देखकर श्राद्ध पक्ष का महत्व जरूर समझाएं।

चारभुजानाथ गौ सेवा समिति मंडल के संरक्षक जनपद सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय, अध्यक्ष गोपाल सिलावट, कोषाध्यक्ष सुशील पटेल, अजय कुमावत, गौभक्त कमलेश कसेरा ने बताया कि भागवत कथा बहुत ही उल्लासपूर्ण, धार्मिक माहौल में चल रही हैं। बड़ी संख्या में भक्तजन कथा श्रवण करने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *