ऑपरेशन ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के तहत रतलाम पुलिस द्वारा बालकों को दी जा रही सुरक्षा एवं जागरूकता की सीख

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ऑपरेशन ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के तहत रतलाम पुलिस द्वारा बालकों को दी जा रही सुरक्षा एवं जागरूकता की सीख

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) ऑपरेशन ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के तहत रतलाम पुलिस द्वारा बालकों को सुरक्षा एवं जागरूकता की सीख दी जा रही है। स्कूल्स व हॉस्टल्स में “गुड टच-बैड टच”, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान विशेष अभियान” का शुभारंभ 1 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक संचालित रहेगा। इसी क्रम में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग करना है।

आज किए गए प्रमुख जागरूकता कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियाँ-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत साईं श्री इंटरनेशनल स्कूल गंगा सागर कॉलोनी रतलाम में छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन मुस्कान की मूल भावना के तहत जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम श्री सत्येंद्र रघुवंशी एवं विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी द्वारा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में बालिकाओं को “गुड टच-बैड टच” की जानकारी दी। साथ ही महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता प्रदान की गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए सावधानियाँ तथा इनसे संबंधित आपराधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

वही रावटी थाना थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम नायन में बच्चों को जागरूक किया गया। बरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा में ऑपरेशन मुस्कान के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। रतलाम पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें एक सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी वातावरण प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *