मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना नगर में प्रदेश के पूर्व मंत्री व मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की 91 वी जन्म जयंती के अवसर पर उनके परिजनों पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, उनके अग्रज राजेश गेहलोत, शेखर गेहलोत सहित कांग्रेसजनों ने तहसील कार्यालय के समक्ष गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रभुदयाल ने अपने जीवनकाल में सामाजिक न्याय, दलित उत्थान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। वे सदैव सत्य, सादगी और सेवा की राह पर चलते हुए समाज को नई दिशा देते रहे।

गेहलोत के जन्म जयंती पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत ने क्षेत्र के विकास के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है, जो भुलाया नहीं जा सकता। उनके कार्यकाल में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इसी लिए विषम से विषम परिस्थिति में भी क्षेत्र की जनता ने हमेशा ही कांग्रेस को भरपूर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गेहलोत के आदर्शो पर चलकर क्षेत्र के विकास में हम कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत, जगदीश कुमावत, महेंद्र शुक्ला, श्रीराम चौधरी, पार्षद मंगलेश कसेरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, जितेंद्र सिंह राठौर, पार्षद प्रतिनिधि रामप्रसाद चंदेल, दिलीप कुमावत, दिनेश सोनी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *