जनसुनवाई के प्रकरण में तत्काल कार्रवाई की गई 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनसुनवाई के प्रकरण में तत्काल कार्रवाई की गई 

11/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आवेदक भेरूलाल ने कलेक्टर को बताया कि उनकी पत्नी जसोदा का उपचार जितेंद्र प्रजापति निवासी नायन जिला रतलाम द्वारा किया गया था और लापरवाही पूर्वक किए गए उपचार के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।

प्रकरण में कलेक्टर ने जनसुनवाई कक्ष से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर को कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस पर जिला स्तरीय जांच दल द्वारा ग्राम नायन में जाकर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। किंतु संबंधित ग्राम नायन में जितेंद्र प्रजापति नहीं पाए गए। भेरूलाल ने बताया कि वर्तमान में जितेंद्र प्रजापत ग्राम कनवास में मरीजों का इलाज करते हैं। जिला स्तरीय जांच दल ने ग्राम कनवास में जाकर उनके अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जितेंद्र प्रजापति द्वारा मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। मेडिकल स्टोर का वैध लाइसेंस पाया गया है तथा मेडिकल स्टोर के पास बने कक्ष में मरीज को भर्ती कर उपचार करने संबंधी व्यवस्थाएं पाई गई। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट अधिनियम 2016 संशोधित 2018 नियम 4 का उल्लंघन करते हुए आवश्यक दवाइयां एवं वेस्ट मटेरियल जला हुआ पाया गया। जितेंद्र प्रजापति अपने पास मरीजों का उपचार करने संबंधी कोई भी वैधानिक लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जितेंद्र प्रजापति के द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत चिन्हित दवाइयां भी विक्रय करते हुए कोई भी रजिस्टर संधारण नहीं किया जाना पाया गया। किंतु ग्राम कनवास तहसील खाचरोद जिला उज्जैन में होने के आधार पर आगामी कार्रवाई हेतु पंचनामा बनाया गया। श्री जितेंद्र प्रजापति के प्रकरण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आगामी कार्रवाई की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *