बरखेडा कलां पुलिस ने पकडी अवैध शराब की पेटीयां
11/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिले की बरखेडा कलां थाना पुलिस ने एक ट्रैक्टर मय ट्राली सहित अवैध शराब की 100 पेटीया जप्ती कि है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के अंर्तगत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन में बरखेड़ा थाना रेखा चौधरी के नेतृत्व में बरखेड़ा थाना की टीम द्वारा अवैध शराब की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत मंगलवार को मुखबीर की सुचना पर कार्यवाही करते हुए सुखाखेड़ा फंटा ताल बरखेड़ा कला रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान घटनास्थल से 69 कार्टुन देशी प्लेन शराब, व 31 कार्टुन देशी मसाला शराब कुल 100 कार्टून शराब के कुल 900 लीटर शराब कुल कीमती 3,96,500 रुपये तथा एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेकटर बिना नम्बर का मय ट्राली के किमती 7,00,000 रुपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमाक 42/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।




