अवैध रूप से मादक पदार्थ का क्रय विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अवैध रूप से मादक पदार्थ का क्रय विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रतलाम- (Ratlam) अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के क्रय विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त आरोपी सुक्का महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

स्टेशन रोड थाने पर 3 जुन को 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपीगण इम्तियाज खान एवं रविन्द्र पडियार को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में बुधवार को स्टेशन रोड थाना पुलिस के द्वारा आरोपी इमरान उर्फ सुक्का महाराज निवासी पुरोहित जी का वास रतलाम को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी इम्तियाज खान और रविंद्र पडियार के द्वारा उर्फ सुक्का महाराज को ही अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करने के लिए लाना बताया था, आरोपी इमरान के विरुद्ध लगातार क्षेत्र में आवेदन पदार्थ सप्लाई करने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जो आज आरोपी उर्फ सुक्का महाराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *