सैलाना के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया विश्व जनसंख्या दिवस 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया विश्व जनसंख्या दिवस 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गर्भ निरोधक साधन देकर जनसंख्या स्थिरता माह की शुरुआत प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

इसी दिन से जनसंख्या स्तरीकरण माह की शुरुआत होती है। 11 जुलाई को परिवार नियोजन के साधनों के इच्छुक दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन वितरण कर इसकी शुरुआत की गई। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता को बढ़ाना तथा नवाचार के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व का प्रचार प्रसार जैसे की सही उम्र में विवाह हो विवाह उपरांत बच्चों के जन्म में देरी तथा प्रथम बच्चे के जन्म के बाद कम से कम 3 साल का अंतर होना चाहिए। इसके लिए गर्भनिरोधक अस्थाई साधन जैसे की छाया गोली, अंतरा इंजेक्शन, कॉपर टी निरोध, माला एन गोली आदि साधन उपलब्ध है। इच्छुक दंपत्ति इन्हें अपना कर परिवार को नियोजित कर सकता है।

डॉक्टर जितेंन्द्र रायकवार ने इच्छुक दंपति को गर्भनिरोधक माला एन गोली देकर इसका सेवन किस प्रकार से करना है। इसके बारे में बताया तथा इसका उपयोग तब तक कर सकते हैं। जब तक की दूसरे बच्चे की चाहत ना हो। खंड विस्तार प्रशिक्षक कैलाश यादव द्वारा बताया गया कि जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाया जावेगा। जिसमें सी एच ओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पुरे माह विभुन्न गतिविधि जैसे की नारे लेखन सास बहु सम्मेलन ग्रुप बैठक आयोजित की जाकर इच्छुक दंपति का सर्वे किया जावेगा एवं उनको परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जाकर उनकी इच्छा अनुसार साधन अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। पात्र दंपति को परिवार नियोजन साधनों के उपलब्ध करवाये जाएगे ताकि जनसंख्या को स्थिर किया जा सके। इसके साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी ऑपरेशन के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। ताकि अधिक से अधिक संख्या में नसबंदी ऑपरेशन हो सके एवं अंतरा इंजेक्शन अच्छा स्थाई माध्यम है। जिससे एक बच्चे एवं दो बच्चे में 3 साल का अंतराल रखा जा सकता है। इस अवसर पर आयुष चिकित्स अधिकारी डॉ रमेश कटारा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर धन सिंह रावत बीसीएम रेखा आदि उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *