सुअर पकड़ने की बात में विवाद पर मारपीट करने वालों पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
रतलाम- (Ratlam) स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सुअर पकड़ने की बात में विवाद पर मारपीट करने वालों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन कर शीघ्र ही गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन रोड थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया गया है।
नगर निगम रतलाम के द्वारा शहर में आवारा सुवरों को पकडने के लिये वैध रुप से टेंडर निकाला गया था जो उक्त टेंडर उज्जैन निवासी अमर बौरासी को प्राप्त हुआ। जिसको नगर निगम के आदेश क्र./165/स्वा./2025 दिनांक 15 अप्रैल 2025 के माध्यम से रतलाम शहर में आवारा सुवर पकड़ने के लिए अनुबंध किया गया। जिसके पालन में अमर बौरासी की टीम के द्वारा शहर में आवारा सुवर पकडने का कार्य किया जा रहा है। अमन बौरासी जो पूर्व में सुवर पकडने का कार्य करता था। जिसके टेंडर प्राप्त नही हुआ उसके द्वारा सुवर पकडने बाहर से आई टीम का विरोध किया जा रहा है।
शुक्रवार को जब अमर बौरासी की टीम आवारा सुवर पकड़ कर वापिस जा रही थी। तब सालाखेड़ी आयुष्मान अस्पताल के सामने अमन बौरासी व उसके साथी के द्वारा पीछा करके सुवर पकडने वाली टीम को रोका जिनसे सुवर पकड़ने की बात को लेकर विवाद किया कि वह रतलाम मे सुवर क्यो पकड़ रहे है। जिसपर सुवर पकड़ने आई उज्जैन की टीम के ठाकुर, बंटी, छोटु, सन्नी व उनके साथियों के द्वारा अमन बौरासी के साथ लाठी-डण्डो से मारपीट की और भाग गये। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और घाय़ल अमन बौरासी को अस्पताल पहुचाया। अमन बौरासी की रिपोर्ट पर अप. क्र. 584/2025 धारा 296/ 115 (2)/351 (3)/191 (2) /126(2) /324(4) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें उज्जैन व इन्दौर रवाना की गई है।




