रतलाम पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुई जनरल परेड

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुई जनरल परेड

उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

रतलाम- (Ratlam) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों में से उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया।

जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई। परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, डीएसपी ट्रैफिक आनंदस्वरुप सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, निरीक्षक गायत्री सोनी, निरीक्षक नीलम चौंगड़, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, सूबेदार मोनिका ठाकुर आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *