रतलाम एसपी ने रात्रि में शहर भ्रमण कर पुलिस की मुस्तैदी की जांच कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने रात्रि में शहर भ्रमण कर पुलिस की मुस्तैदी की जांच कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में शहर का भ्रमण कर पुलिस की मुस्तैदी की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पुलिस चेकिंग के दौरान शहर में 1200 व्यक्तियों एवं 535 वाहनों की जांच की। व 90 वाहन चालकों पर चालानी कारवाई की गई।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकु बाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर के चारों थाना प्रभारियों की अलग-अलग टीम बनाकर शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाने संदिग्ध एवं आदतन अपराधियों पर कड़ी प्रतिबंधात्मक कारवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। शहर के सभी चिह्नित संवेदन शील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग पॉइंट्स लगाकर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। गत रात्रि में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा रात्रि में शहर भ्रमण कर पुलिस के चेकिंग अभियान की समीक्षा की। चेकिंग पॉइंट्स पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रात्रि में चेकिंग के दौरान रतलाम पुलिस द्वारा शहर में 1200 संदिग्ध व्यक्तियों एवं 535 संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई तथा 90 नियम विरुद्ध वाहन चालकों पर चालानी कारवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कारवाई की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देश प्रदान किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *