माणक चौक पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

माणक चौक पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

11/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratla,mp)- शहर के माणक चौक थाना पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों गिरफ्तार किया है। बतादें कि शुक्रवार को फरियादी करामत खां पिता फकीर मोहम्मद मुसलमान उम्र 50 साल निवासी मोमिनपुर अपनी दुकान पर सिल्लक लेने गया था। तभी अचानक से दुकान के सामने रहने वाले मोईन घोसी पिता उस्मान द्वारा पुराने केस में राजीनामा करने के लिए धमकाते मोईन ने फरियादी करामात खां को चाकू मार दिया। इसी समय मोईन का भाई वसीम घोसी भी आ गया। उसने भी चाकू से हमला कर बाये पैर पर घुटने के नीचे बाये हाथ की कलाई में चाकू से मारा जिससे चोट आई, मोईन के पिता उस्मान भी आ गया। उसने बोला कि इसे जान से खत्म कर दो, इतने में आसपास के लोगों द्वारा बीच बचाव कर छुड़ाया, उपरोक्त मजमून से मामला धारा 109, 118, 3(5) BNS का पाया जाने से माणकचौक थाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमीत कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्ग दर्शन मे माणक चौक थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपीगण मोईन उर्फ मोहम्मद अली घोसी पिता मो. उस्मान चौहान(घोसी) उम्र 24 निवासी भाटो का वास मोमिनपुरा रतलाम, वसीम पिता उस्मान चौहान (घोसी) उम्र 25 निवासी भाटो का वास मोमिनपुरा रतलाम को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार आरोपी उस्मान पिता निजामद्दीन घोसी निवासी भाटो का वास मोमिनपुरा थाना माणकचौक रतलाम की तलाश जारी है। प्रकरण मे विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *