सैलाना पुलिस ने केदारेश्वर घाट में लूट करने वाले 2 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस ने केदारेश्वर घाट में लूट करने वाले 2 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

11/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना पुलिस ने सैलाना-शिवगढ़ मार्ग स्थित केदारेश्वर घाट में लूट कि वारदात को अंजाम देने वाले 2 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। बतादें की बीते 26 दिसंबर को सोहन लाल पिता रामलाल निनामा उम्र 25 साल निवासी खानपुरा जाम्बु ने सैलाना थाना पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ओर बताया गया था कि 25 दिसंबर को रात्रि करीब 10 बजे फरियदि अपनी मोटर साइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक एमपी 43 डीएम 7583 से दलोट प्रतापगढ रोड से सैलाना होते हुए अपने घर ग्राम खानपुरा जाम्बु जा रहा था। तभी रास्ते मे ग्राम कोटडा केदारेश्वर घाट पर 5 से 6 लोग दो मोटर सायकल एक रेड ब्लैक पल्सर और सीडी डिलक्स गाडी के साथ रास्ते मे खडे थे। जिन्होने फरियादी की मोटर साइकिल को बीच रास्ते मे रोक लिया और हथियार से उसके साथ मारपीट करने लगे और मारपीट कर मोटर साइकिल छीनकर ले गये थे।फरियादी की रिपोर्ट पर सैलाना थाने पर अप क्रमांक 508/ 2024 धारा 310 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लेकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तथा दो आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गए थे। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में सैलाना थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सुचना के आधार पर शुक्रवार को फरार दो आरोपी धर्मेंद्र पिता बापू लाल मीणा निवासी ग्राम भरी थाना दानपुर बांसवाड़ा राजस्थान एवं राकेश पिता भेरुलाल कटरा निवासी बाग तालाब दानपुर बांसवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी गणों का जेल वारंट बनने से जेल दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *