घर से पूजा के लिए निकली,महिला की बावड़ी में डूबने से हुई मौत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

घर से पूजा के लिए निकली,महिला की बावड़ी में डूबने से हुई मौत

11/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के माणक चौक क्षेत्र में मालीकुआँ स्थित देव स्थान पर पुजा-अर्चना करने गई एक नवविवाहिता महिला का पैर फिसलने से दर्दनाक हादसा हुआ है। महिला पास के कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस ओर नगर निगम की टीम को सूचित दी। पुलिस ओर नगर निगम की टीम ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मानक चौक थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह हादसा फिसलने के कारण हुआ यह बताया जा रहा है। लेकिन इस पूरे ही मामले के दौरान काफी हंगामा बवाल भी मचता दिखाई दिया। परिजन ने पीएम के लिए इंकार कर दिया। वही 2 घंटे तक प्रशासन परिजन को समझाइश देता रहा। तब जाकर पीएम करवाने जा सका। शुक्रवार को शहर के जूनी कलालसेरी निवासी राधिका पति केशव माली उम्र 26 वर्षीय सुबह वायडा मंदिर पर पूजा अर्चना करने अपने घर से निकली थी। तभी करीब आधे घंटे बाद किसी ने सूचना दी की। राधिका बावड़ी में गिर गई। आस-पास के लोगो ने पुलिस व नगर निगम के अमले को सूचना दी। दमकल को शव निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी। बड़ी मशक्कत के बाद मृतिका का शव बावड़ी से बाहर निकाला जा सका। मृतिका के शव को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हुई मौत के बाद पुलिस ने अलग-अलग पहलू से जांच शुरू की। महिला कुएं में गिरी या उसने छलांग लगाई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी और परिजनों का आरोप था की बावड़ी की बाउंड नहीं बनने से यह हादसा हुआ है।आस-पास दीवार भी आधी अधूरी बनाकर छोड़ दी गई है।आस-पास के लोगों ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि 2 से 3 दिन कुंए को ढकने का काम चला। इसके बाद बंद कर दिया गया।

कुएं में जाली लगाई गई थी-

रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल व पार्षद आयुषी सांखला घटना स्थल पर पहुंचे। उन्हो ने स्थानीय रहवासियों की शिकायत सुनकर कहा कि कुंए पर जाली लगाई गई थी। यह जाली किसने हटाई। बाद में कुछ लोगों ने महापौर को बताया कि जब कुएं का रखरखाव का कार्य चल रहा था। तब यह जाली हटाई गई थी। जो अभी तक नहीं लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *