घर के आगे पानी के हौद में डूबने से बच्ची की हुई मौत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

घर के आगे पानी के हौद में डूबने से बच्ची की हुई मौत

11/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Sarwan,mp)- रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में मकान के आगे मौजूद पानी के हौद में डूबने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हुई है। जिस समय यह घटना हुई थी। उस समय मृतक बच्ची के माता-पिता खेत में कपास बिनने गए हुए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांबुडिया निवासी आठ वर्षीय जया पिता सतीष कटारा गुरुवार को घर के आगे खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते जया घर के आगे मौजूद पानी की हौद में जा गिरी। जिससे पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। बतादे की घटना के दौरान मृतक बच्ची के माता-पिता घर के पीछे मौजूद खेत पर कपास बिनने गए हुए थे। मासूम बच्ची के माता-पिता ने बताया कि तीनों बच्चे घर पर ही खेल रहे थे। दोपहर में प्रियंका बेटी जया को दूध पिलाने के लिए घर आई तो वहा जया नही दिखाई दी। जबकि दो अन्य बच्चे घर पर खेल रहे थे। माता-पिता ने जया को आसपास ढूंढा। लेकिन जया कहीं नहीं दिखाई थी। जब माता-पिता ने पानी के हौद में झांककर देखा तो जया पानी के हौद में डूबी हुई मिली। सूचना पर पुलिस ने मासूम का शव सरवन अस्पताल लेकर आए। शव का पीएम करवा कर शव को परिजनों को सोपा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *