सैलाना नगर में भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा का हुआ आयोजन

नागरिकों ने अपना व्यवसाय बंद रखकर चल समारोह में हुए शामिल
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के समस्त नगर के नागरिकों ने अपना-अपना व्यवसाय बंद रखकर भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा में शामिल हुए।
रविवार को नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ है। नगर में दो अलग- अलग स्थानों से भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा निकाली गई। जोकी आयोजित चल समारोह में नगर के नागरिकों ने हाथों में केसरिया ध्वजा थामे, महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर, बैंड-बाजे, ढोल-ताशो की धुन के साथ ही हर घर भगवा एक ही नाम, एक ही नारा गूंजेगा, भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा की धुन पर थिरकते, नाचते, झूमते हुए नजर आए। नगर में चल समारोह में भगवान श्री राम व बाहुबली हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह का नगर में नागरिकों ने जगह-जगह फूलों की पंखुड़ियो से भव्य स्वागत किया।
दो अलग-अलग जगहों पर किया आयोजन-
आयोजन को लेकर नगर को दो भागो मे विभाजन किया गया। जिसमे नगर की सड़क का एक भाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जुनावास, कुमावत पूरा, सरयू गली, रंगवाडी मोहल्ला, बावड़ी मोहल्ला आदि क्षेत्र शामिल थे। इनका आयोजन कुमावत पूरा स्थित धबाई जी की बावडी पर सम्पन्न हुआ। वही दूसरी तरफ महावीर बस्ती मे आयोजित पैलेस, दिलीप मार्ग, तालाब की पाल, गवली मोहल्ला, कसैरा कुमावत मोहल्ला, उदय बिहार कॉलोनी, शीतला माता गली, रजक मोहल्ला, अयोध्या बस्ती किर्ति स्तम्भ परियोजना कालोनी आनन्द विहार कॉलोनी आदि क्षेत्र शामिल किए।
दो अलग-अलग स्थानों से निकाली चल समारोह-
सैलाना नगर का श्रीराम बस्ती का भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा जुनावास स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर कुमावत पुरा, शिव मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला, भोई मोहल्ला, बस स्टैंड, मुख्य मार्ग, पैलेस चौराहा, कुमावत पुरा स्थित चारभुजा मंदिर होते हुए आयोजन स्थल मनीष धभाई की बावड़ी पर पहुंची। वहीं सैलाना का महावीर बस्ती का भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा शिवगढ़ रोड स्थित खाकी बाबा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कबीट चौराहा, महालक्ष्मी मंदिर, शास्त्री मार्ग, सत्यनारायण मंदिर, गणेश मंदिर, मुख्य मार्ग, बजरंग चौक होते हुए सागर वाटिका स्थित आयोजन स्थल पर पहुंची।
इन दोनों ही स्थानों पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत- महात्मा, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान सनातन धर्म, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समारोह में विभिन्न प्रकार की पुस्तक,परंपरागत शस्त्र,तथा स्वदेशी उत्पादन आदि की प्रदर्शनी भी थी। इस भव्य आयोजन के उद्बोधन मे श्रीराम बस्ती में कुलदीप गुरू भट्ट, निता लोढ़ा और मुकेश चोधरी ने अपना उद्बोधन दिया, वही महावीर बस्ती मे कल्पना जयपाल, लखन धनगर, विनोद शर्मा का उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के बाद दोनो स्थानो पर भोजन प्रसादी हुई।










