रतलाम में गौमांस परिवहन की आशंका को लेकर हिंदू संगठनों का चक्का जाम, कार्रवाई की मांग को लेकर बैठे धरने पर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में गौमांस परिवहन की आशंका को लेकर हिंदू संगठनों का चक्का जाम, कार्रवाई की मांग को लेकर बैठे धरने पर

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रविवार को रतलाम शहर में गौमांस परिवहन की आशंका को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। रविवार सुबह लगभग 10 बजे बाजना बस स्टैंड चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने करीब तीन घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह शिवगढ़ रोड क्षेत्र में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांस का परिवहन कर रही एक बाइक को रोका। इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई। जबकि मौके से चार अन्य संदिग्ध वाहन फरार हो गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पकड़ी गई बाइक को बाजना बस स्टैंड चौराहे पर खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ओर पुलिस ने मांस को जब्त कर जांच के लिए पशु चिकित्सा (वेटरनरी) विभाग को भेज दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *