रतलाम में भजन गायक किशन भगत के भजनों पर झूम उठे श्रोता


बाबा महाकाल एवं सांवरिया सेठ के भजनों से देर रात बांधे रखा समां
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।
रतलाम- (Ratlam) शहर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। “एक शाम बाबा महाकाल व सांवरिया सेठ के नाम” आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत एवं स्थानीय गायक प्रसन्न परसाई ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई।
अपने भजनों से देर रात तक समां बांधे रखा। ओर भजनों कि प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रोता झुमते नजर आए। एवं संपूर्ण वातावरण भक्तिमय में हो गया। यह आयोजन शनिवार शाम 8 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन लक्कड़ पीठा, बाजना बस स्टैंड के पास किया गया। इसमें भारी संख्या में स्थित नागरिक उपस्थित थे। विशाल भजन संध्या के निवेदक अस्तित्व 108 परिवार ने रतलाम की धर्म प्रेमी जनता का आभार भी व्यक्त किया।




