राजस्थान के राज्यपाल 12 जनवरी को रतलाम दौरे पर
11/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 12 जनवरी को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 12 जनवरी को दोपहर 12.55 बजे बंजली हवाई पट्टी पर आएंगे। राज्यपाल दोपहर 1.15 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर ऋषभ धाम सागोद रोड रतलाम आकर दिगंबर जैन परमार्थिक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल इसी दिन दोपहर 2.50 बजे बंजली हवाई पट्टी रतलाम से प्रस्थान करेंगे।




