रतलाम के गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम के गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन का किया आयोजन

11/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के गीता मंदिर पर गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा एकादशी पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा के मुखारविंद से भजनो की प्रस्तुति दी गई। यार की मर्जी के आगे, यार का दम भर के देख तर्क से मिलता नहीं। अर्ज करके ही देख सबको, अपना करके देखा उनको। अपना करके देख जिंदगी पर, मरने वाले जिंदगी में भर के देख जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। पुरुषों एवं महिलाओं ने जमकर भजनों पर नृत्य किया। इस एकादशी संकीर्तन में परम सिसोदिया बालक ने बहुत सुंदर भजन प्रस्तुत किया। रमा शर्मा, नीलू ठक्कर, उमा पुरोहित, ज्योति दीवे, संगीता शर्मा, वासन, कृष्णा चौहान, जया चंद्रावत, राधा शर्मा, विजय श्री व्यास, मंजुला व्यास, वर्षा पांडे, सुनीता महेश्वरी, रमा शर्मा, संगीता शर्मा, पीके पुरोहित, सीमा मजदे, आशा शर्मा, नवीन व्यास, सांवरिया सोलंकी, कैलाश सोमानी, हरेंद्र सिंह राठौर, सांवरिया अरोड़ा, पंडित कांतिलाल पंड्या, आदित्य सोनी, महेश शर्मा, श्रीकांत पांडे, योगेश आदि भक्तगण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बताया गया ही अगला एकादशी संकीर्तन 25 जनवरी शनिवार को दोपहर 3 से शाम 6 बजे के मध्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *