जल अर्पण दिवस मनाया गया। जल संरक्षण, संवर्धन, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जल अर्पण दिवस मनाया गया। जल संरक्षण, संवर्धन, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय के निर्देशों के परिपालन में रतलाम जिले की पिपलोदी पंचायत के ग्राम बावड़ीखेड़ा में 11 फरवरी को पीएचई कार्यपालन यंत्री एस आर जांगड़े के मार्ग दर्शन में “जल अर्पण दिवस“ गर्व का पर्व हर पल नल जल कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

सरपंच ईश्वर लाल वसुनिया द्वारा माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के आगे साफ सफाई कर नल कनेक्शनों की पुष्प हार व स्वस्तिक बनाकर पूजा अर्चना की और टंकी परिसर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं और बालिकाओं ने जल से जुड़े भजन एवं गीत गाए, बच्चों ने जागरूकता के लिए जल बचाने के नारो के साथ रैली निकाली। साथ ही क्रियान्वित नल जल योजना का उचित संचालन, पेयजल स्रोत, ट्यूब वेल, संपवेल नल का रखरखाव, पेयजल को सुरक्षित रखने एवं पेयजल स्रोतों को साफ स्वच्छ बनाए रखने हेतु ग्रामीण जनों द्वारा शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया।

विकासखंड रतलाम के सहायक यंत्री डीसी कथिरिया व जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने ग्रामीणों को जल अर्पण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव जगदीश बैरागी, सहायक सचिव कृष्णा पाटीदार, नंदराम डोडियार, संजय जैन, विकासखंड समन्वयक बबन बेनल, ममता डोडियार, सज्जन बाई डोडियार, अंगूर बाला ग्रेवाल, नल चालक मायाराम डोडियार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद व्यास ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *