अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में रतलाम ट्रॉफी 2025 का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में रतलाम ट्रॉफी 2025 का आयोजन

11/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मंगलवार को अक्षय संघवी (एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद) मित्र मंडल के तत्वाधान में रतलाम शहर के दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन 3 मैच खेले गए। मुख्य अतिथि अनोखी लाल कटारिया, रवि कटारिया, राजेश शर्मा, डॉ विशाल गंगवानी, गौरव जाट, यतेंद्र भारद्वाज, पीयूष सांखला रहे।

अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से एवं दुपट्टा पहन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए परिचय प्राप्त किया। रतलाम ट्रॉफी 2025 में पहला मैच आर एम 11 और रतलाम ग्रामीण के बीच मुकाबला रहा। आर एम 11 ने 57 रन बनाए और 58 रन का टारगेट रतलाम ग्रामीण को दिया। जिसमें रतलाम ग्रामीण ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इसमें में ऑफ द मैच संजू हरि रहे। इनको एलइडी समिति द्वारा दी गई। दूसरा मैच अंबर और जी टी ट्रेडर्स के बीच शुरू हुआ। जिसमें अंबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 7 अवर में 66 रन अभी खबर लिखने तक बनाएं। इस अवसर पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मूणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन, मोनू पंड्या, विकास बड़ोदिया आदि के साथ खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद रहे। वही 12 फरवरी बुधवार को रात्रि कालीन पहला मैच जीआरपी और स्टार 11, एमपी फोर्स और रतलाम ग्रामीण के बीच रहेगा तथा तीसरा मैच रतलाम इंडियन और श्री 11 के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच व तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल होगा। जिसमें दो खिलाड़ी बाहर के खेल सकते हैं। यह जानकारी ओम जाट और पीयूष कप्तान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *