डीडीनगर पुलिस ने 1 घंटे में गुम हुए नाबालिक बालक को ढूंढकर मां से मिलवाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

डीडीनगर पुलिस ने 1 घंटे में गुम हुए नाबालिक बालक को ढूंढकर मां से मिलवाया

11/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस ने गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने के लिए 1 फरवरी से ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अभी तक 3 बालक एवं 16 बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। सोमवार को डीडी नगर थाने पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उसका बेटा घर से गायब है। लापता बालक के नाबालिक होने से डीडी नगर थाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

डीडी नगर थाना प्रभारी रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में डीडी नगर थाने की टीम सउनि दिनेश मावी, आर दीपक सिंह, आर अवधेश प्रताप सिंह, आर पवन जाट, आर मकन ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे देखे गए। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। 1 घंटे में पुलिस द्वारा की गई मेहनत के फल स्वरूप नाबालिक बालक को ढूंढने में सफलता प्राप्त हो गई। बालक को सकुशल खोज कर उसकी माता की सुपुर्द कर मां के चेहरे की मुस्कान लौटाई।

इसी तरह अभियान के तहत नामली थाना पुलिस ने वर्ष 2023 से अपहृत बालिका सहित 3 बालिकाओं को खोज कर परिजनो के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त हुई है। सरवन थाना पुलिस ने 5 बालिकाओं खोजा कर परिजनों को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *