रतलाम में कडकड़ाती ठंड में नवजात शिशु का मिला शव,पुलिस ने आगे की जांच की शुरू
11/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। कड़कड़ाती ठंड में एक नवजात शिशु का शव मिलने से चारों ओर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू की।औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना के जांच अधिकारी अजमेर सिंह भूरिया ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पीछे वाली बाउंड्री से कुछ फिट दूर पर तालाब मे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो किशोर को प्लास्टिक की थैली में नवजात बालिका का शव दिखाई दिया। उन्होंने बंजली की नई आबादी में जाकर लोगों को बताया और वहां पुलिस को सूचना दी। नवजात का शव मेडिकल कॉलेज में रखवाया है। इसके बारे में अस्पताल में पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएंगे।




