सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

रतलाम- (Ratlam) सोमवार को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश के पाँच लाख राज्य पेंशनरों की लंबित न्यायोचित मांगो का शीघ्र निराकरण करने व 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को विधायक निवास पर पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश के 5 लाख पेंशनर्स की ज्वलंत लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने से पेंशनर्स एवं उनके परिवार में घोर असंतोष व्याप्त है। यहां तक कि केन्द्र के सामान न तो महंगाई राहत दी जा रही है और न ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य लाभ दिये जा रहे है। इससे पेंशनर्स का मनोबल भी गिरा है और निराशा व हताशा हाथ लगी है। पेंशनर्स की न्यायोचित मांगे जस की तस है, उन पर कोई विचार नहीं किया गया। पेंशनर्स को लंबित वित्तीय लाभों से वंचित किया जा रहा है। पेशनर्स की समस्याएं लंबित मांगों को स्वीकृत कर वृद्ध पेंशनर्स के जीवन में उल्लास एवं प्रसन्नता का वातावरण निर्मित करें। ऐसी स्थिति में निवेदन है कि पेंशनर्स की न्यायोचित मांगों पर विचार कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *