सैलाना में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सैलाना एसडीएम रिडर को सौंपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सैलाना एसडीएम रिडर को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- (Ratlam) सोमवार सुबह करीबी ग्राम करिया से आये बड़ी तादाद में पीड़ित किसानों ने अपनी उपज की नुकसानी का मुआवजा की मांग करते हुए। सैलाना एसडीएम मनीष जैन की अनुपस्थिति में उनके रिडर रवि अवाना को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। उनके साथ सैलाना के भी कई किसान ज्ञापन देने पहुचे।

ज्ञापन में किसानों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण दो बार बोवनी करने के पश्चात भी किसानों की फसलो में हद से ज्यादा नुकसान हुआ है। खराब फसले अब किसानों के किसी काम की नहीं रही है। फसले इतनी खराब हो चुकी है, कि हमें लागत तक नहीं मिल सकेगी। किसानों ने शासन प्रशासन से खराब फसलों की मुआवजे की गुहार लगाई है।

किसानों ने बताया की इस वर्ष मानसून की अनियमितता कारण क्षेत्र के किसान प्राकृतिक आपदा के षिकार हो गऐ है। क्षेत्र के किसनो ने बोवनी की थी। लेकिन अतिवृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई है। लगातार बारीश के बाद जब दुसरी बार बोवनी की गई तो मौसम के कारण अंकुरण नहीं हो पाया है। इस प्रकार क्षेत्र के किसानो को दोहरी मार और आर्थिक नुकसान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *