रामेश्वर सेवा संस्थान, आजाद क्लब के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाली

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रामेश्वर सेवा संस्थान, आजाद क्लब के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाली

रतलाम- (Ratlam) भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के एक दिन पहले रात्रि में रतलाम जिले के सैलाना नगर के ओशीन परिसर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया।

डीजे की धुन से वाहनो की कतार ने पूरा नगर भ्रमण किया। जन्मोत्सव के एक दिन पहले शुक्रवार की रात्रि में नगर मे बडी संख्या में भक्तों ने ओशीन परिसर से रामेश्वर सेवा संस्थान, आजाद क्लब के तत्वाधान में विशाल वाहन रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से गुजर कर पुनः ओशीन परिसर जाकर समाप्त हुई। डीजे की धुन के साथ निकाली गई रैली मनमोहक रही। दरअसल ओशीन परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर रामेश्वर सेवा संस्थान व आजाद क्लब के तत्वाधान में हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को दिन भर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही विशाल भंडारा संपन्न होगा। हनुमान जयंती के एक दिन पूर्व शुक्रवार को हाथों में भगवा झंडा लिए जय-जय सियाराम के जयकारों के साथ दोनों संगठनों के तत्वाधान में वाहन रैली निकाली। पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *