मानव सेवा में शीतल जल के लिए वाटर कूलर लगाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मानव सेवा में शीतल जल के लिए वाटर कूलर लगाया

रतलाम- (Ratlam) मानव सेवा में शीतल जल के लिए वाटर कूलर का श्री गणेश मालवा क्षेत्र में विशेष तौर पर रतलाम शहर में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण शहर के मध्य मानव सेवा समिति कॉलेज रोड पर राठौर परिवार द्वारा स्वर्गीय भरत सिंह राम बक्क्ष सिंह राठौर की पुलिस स्मृति में वाटर कूलर शीतल जल के लिए लगाया गया।

जिससे मानव सेवा समिति पर आने वाले साथ में कॉलेज में आने वाले बच्चों सरकारी अस्पताल में मरीजों के परिजनों व जिला जेल में बंधको मिलने आने वाले परिवारों को इस शीतल जल का लाभ मिलेगा। मानव जीवन को सार्थक करने के लिए मनुष्य को ऐसे पुण्य कर करते रहना चाहिए ऐसी भीषण गर्मी में शीतल जल को उपलब्ध कराना ही निश्चित ही यह परिवार प्रशंसा का पात्र है।

यह बात वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने कहीं मानव सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव विवेक बक्शी, कोषाध्यक्ष राजकुमार सुराणा, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मुरली वाला, कार्यकारी सदस्य रविंद्र बक्शी, हेमंत मेहता ने शीतल जल में सहयोग करने वाले योगेश सिंह राठौर, दिनेश वाघेला,नरेंद्र सिंह राठौर, हिम्मत निगम, श्याम सुंदर उपाध्याय,अशोक तिवारी व अन्य सदस्यों का सम्मान फूल माला से किया गया। वाटर कूलर की पूजा अर्चना शुभ मुहूर्त में प्रेम कंवर राठौर, पूनम राठौर, श्यामा वाघेला, संध्या राठौर द्वारा पूजा कर शीतल जल का शुभारंभ किया गया। उक्त जानकारी दिनेश वाघेला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *