जावरा शहर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता
रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के जावरा शहर थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बडी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 55 ग्राम MD (किमती 5 लाख 50 हजार रुपये ) के साथ 1 युवक को गिरफ्तार किया है।
रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन के माग र्दशन मे उनि.रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये शुक्रवार को सीताराम बाग के सामने जावरा से आरोपी ईब्राहीम पिता ऐशमद खान जाति शैख पठान मुसलमान उम्र 56 साल निवासी वार्ड नम्बर 17 बाडा कसाई मौहल्ला निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) हाल मुकाम आरामशीन के पास गाँधी नगर भोपाल थाना गांधी नगर जिला भोपाल को अवैध मादक पदार्थ एमडी 55 ग्राम किमती 5 लाख 50 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया। उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 128/2025 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से एमडी के स्त्रोत संबंध मे पुछताछ जारी है।




