मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 277 हितग्राहियो को एक करोड़ 35 लाख 73 हजार रुपए के चेक किए वितरित
रतलाम- (Ratlam) जिले सैलाना जनपद पंचायत सभागृह में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 277 हितग्राहियो को एक करोड़ 35 लाख 73 हजार चेक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सैलाना जनपद पंचायत सभागृह मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 277 हितग्राहियो को एक करोड़ 35 लाख 73 हजार चेक वितरित किए गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल ने कहा की प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए के चेक वितरित किए गये है।
शासन की इस योजना से हर वर्ग को फायदा हुआ है। अध्यक्ष चारेल ने कहा कि विवाह लायक बच्चे बच्चियो के अभिभावको को इस योजना मे शादी करवाना व योजना चाहिए। ताकि वैवाहिक खर्च बोझ ना लगे।




