रतलाम की यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त
24/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस के एक दिवस एक रोड अभियान के तहत चांदनी चौक से आबकारी चौराहा तक की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया। सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल रॉय के निर्देशन में सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. फरहतुल्ला मिर्ज़ा, प्रआर. 699 गुलाब चंद मीणा, 1166 मोहन धार्वे, व रतलाम की नगर निगम टीम द्वारा संयुक्त रुप से रतलाम शहर में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान के तहत चांदनी चौक से आबकारी चौराहा तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से खडे वाहनो, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी वालो, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाईस देकर हटवाया गया। साथ ही चांदनी चौक से आबकारी चौराहा तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया। साथ ही नगर निगम की टीम एवं यातायात की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गई। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।




