नई दिल्ली धमाके में 8 की गई “जान”- नई दिल्ली के लाल किले के पास हुआ कार में धमाका
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar नई दिल्ली

नई दिल्ली (Nai Delhi) – सोमवार को नई दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में अचानक धमाके की घटना होने का मामला सामने आया है। कार में अचानक धमाके की घटना से तीन गाड़ियां जल गईं साथ ही कई लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की व इलाके में हाई अलर्ट है।
राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम को धमाके की घटना घटी है। धमाके की आवाज सुनाई देते ही चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह धमाका हुआ है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की सूचना मिलने के तुरंत ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गयी। बताया जा रहा है कि कार में धमाके के बाद वहां खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कॉल प्राप्त हुई। कॉल मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया।
इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटना स्थल पर रवाना की गई हैं। बतादें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है। शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं।
लाल किले के पास कार ब्लास्ट से दहली दिल्ली, 8 की जान, मेट्रो के टूटे शीशे –
लाल किले के पास धमाके की घटना के बाद 8 लोगों की मौत हो गई है। धमाके से धरती कांपी, मेट्रो के शीशे टूटे और गाड़ियों के उड़ गए चीथड़े। दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया। आवाज इतनी भयानक थी की दिल्ली के लाल किले के पास धमाके की आवाज सुनकर लोगो में कुछ पल के लिए हड़कंप मच गया। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को गाड़ी में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। धमाका इतना तेज था कि मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए और आस-पास खड़ी गाड़ियां खाक हो गईं। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। मंदिर के शीशे टूट गए। धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में आग लगने की सूचना भी मिली। वहीं, कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगने की खबर है। धमाके में 8 लोगों की मौत की खबर है। 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। धमाका इतना तेज था कि भूकंप जैसा कंपन महसूस किया गया। धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। लोकनायक अस्पताल में मृतकों के शव आने का सिलसिला जारी है। मौके पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सहित अन्य जांच एजेंसियां पहुंची हैं।
दिल्ली धमाके के बाद यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट, मथुरा-अयोध्या समेत कई शहरों में बढ़ाई गई निगरानी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। घटना के बाद उत्तर प्रदेश और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। घटना के बाद उत्तर प्रदेश और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यूपी के मथुरा, अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ और नोएडा में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। अयोध्या और मथुरा जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वहीं, मुंबई पुलिस ने भी भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशनों और मॉल्स पर निगरानी बढ़ा दी है।
दिल्ली धमाके की जांच फिलहाल स्पेशल सेल और NIA की टीमों द्वारा की जा रही है, जबकि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी की जा रही है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद शहरों में पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
सोमवार की शाम (6 बजकर 55 मिनट) दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आग की चपेट में आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आ गईं। इस घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है




