सैलाना विधानसभा क्षेत्र में खाद वितरण में अनियमितताएं को लेकर विधायक डोडियार ने कलेक्टर से की जांच की मांग

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना विधानसभा क्षेत्र में खाद वितरण में अनियमितताएं को लेकर विधायक डोडियार ने कलेक्टर से की जांच की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) सैलाना विधानसभा क्षेत्र में किसानों को खाद वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह को आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।

विधायक डोडियार ने बताया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न कृषि सहकारी समितियों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिले से खाद की खेप निकलने के बाद जब वह क्षेत्र की समितियों तक पहुंचती है, तो उसकी मात्रा में कमी देखी जाती है। कई बार तो खाद और बीज रास्ते में ही गायब हो जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निजी खाद विक्रेता एवं व्यापारी शासन द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं कर रहे, जिससे किसानों से मनमाने दामों पर खाद बेची जा रही है। इन परिस्थितियों के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, और समय पर खाद न मिलने से खेती कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *