अच्छा जीवन जीने के लिए अपराध से नाता तोड़ना होगा – न्यायाधीश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अच्छा जीवन जीने के लिए अपराध से नाता तोड़ना होगा – न्यायाधीश

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) समाज में अच्छा जीवन जीने के लिए व्यक्ति को अपराधो से दुर रहना होगा।

यह विचार जिले के उपजेल सैलाना में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए न्यायाधीश मोहित परसाई ने व्यक्त किये। जेल में बन्द विचाराधीन बन्दीयों की समस्याओं को भी सुना और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष/न्यायाधीश गार्गी शर्मा, न्यायाधीश मोहित परसाई एवं न्यायाधीश नेहा सावनेर उपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए नाजीर निर्मल कसेरा ने बताया कि न्यायालयों में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 9 नवम्बर से 14 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। जिसमें पूरे सप्ताह में अलग-अलग स्थानो पर न्याय के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *