गेहलोत ने पचमढ़ी में चल रहे,कांग्रेस के संगठन सृजन शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी से की मुलाकात
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने रविवार को पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस के संगठन सृजन शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठन की मजबूती की दिशा में चर्चा की। गेहलोत ने आदिवासी अंचल में कांग्रेस की रीति नीति को युद्ध स्तर पर कैसे फैलाया जा कर कांग्रेस को ओर अधिक कैसे मजबूत बनाया जाए इस विषय पर भी मंथन किया।
युवाओं को जोड़े- राहुल गांधी ने गेहलोत की बातों को धैर्य से सुना और उनसे कांग्रेस की मजबूती का मशविरा किया। गांधी ने गेहलोत को सलाह दी कि अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े।उन्हें भटकाव की राह पर नहीं जाने दे। अपने क्षेत्र, जिले में कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क में रहे क्योंकि अब लोग धीरे धीरे बीजेपी के बहकावे से दूर होने लगे हैं। वोट चोरी के मामले भी लोगों के सामने लाए।
बीजेपी शासन की परेशानी से अवगत कराया- गेहलोत ने गांधी को बीजेपी सरकार की तानाशाही से होने वाली अंचल की परेशानियों से अवगत कराया। किसानों की परेशानियों से भी उन्हें रूबरू कराया। गांधी ने उन्हें किसानों और आमजनों के हित के काम में लगे रहने की सलाह दी।
बीते एक सप्ताह से गेहलोत पचमढ़ी में है- उल्लेखनीय है कि गेहलोत लगभग बीते एक सप्ताह से कांग्रेस के संगठन सृजन शिविर में भाग लेने हेतु पचमढ़ी में ही हैं।




