सहायक संचालक सुश्री अंकिता स्थानान्तरित, विदाई समारोह आयोजित हुआ

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सहायक संचालक सुश्री अंकिता स्थानान्तरित, विदाई समारोह आयोजित हुआ

रतलाम- (Ratlam) अंकिता पंड्या, सहायक संचालक मबावि रतलाम का स्थानांतरण जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला नीमच हो जाने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा अंकिता पंड्या के कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण, सहयोग, टेक्नो फ्रैंडली होने व सक्रियता की अत्यंत सराहना की जाकर आगामी भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।

अंकिता पंड्या द्वारा रतलाम जिले के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया गया। प्रथम नियुक्ति स्थल सबसे खास स्थान रखता है। रतलाम के विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से विशेष जुड़ाव आजीवन ही रहेगा। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों व समस्त कमर्चारियों को स्नेह, सक्रिय सहयोग व सम्मान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

साथ ही सहायक संचालक रविन्द्र मिश्रा, चेतना गेहलोत, अर्चना माहोर, सुनील रायकवार ने भी पंड्या के साथ बिताए गए कार्यकाल के संस्मरणों को साझा करते हुए आगामी भविश्य के लिए शुभकामनाएं दी। उपस्थितजन ने पुष्पहार, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर गीत के माध्यम से भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, लिपिक, वन स्टॉप सेंटर स्टॉफ, ब्लॉक समन्वयक, वाहन चालक सहित अन्य कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन पर्यवेक्षक हेमलता वासन द्वारा किया गया व आभार परियोजना अधिकारी चेतना गहलोत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *