रतलाम पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चलाया चेकिंग अभियान
रतलाम- (Ratlam) वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस एवं बीडीडीएस की टीम द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों की चेकिंग की गई।
इस दौरान बीडीडीएस टीम प्रभारी बादल सिंह रावत एवं टीम संतोष निगम, अनिल पवार, चिमनलाल खेर डॉग मास्टर नागुलाल डॉग केली द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की गई।





