आम आदमी पार्टी ने जिला स्तरीय बैठक आयोजित की, बैठक में नवीन पदों की नियुक्तियों के लिए रखे गए प्रस्ताव
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनावो के लिए संगठन निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी है इस हेतु जिला स्तरीय एक बैठक कालिका माता मंदिर परिसर में रखी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ के नेतृत्व में नवीन पदों को लेकर चर्चा की गई।
जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नामों पर प्रस्ताव दिये एवं जिला स्तर एवं विधानसभा स्तरों पर नवीन जिम्मेदारी एवं नामों पर विचार विमर्श किया गया, प्रस्तावित नामों को प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह जी तोमर को भेजा जाएगा, अनुमोदित नामों की नियुक्ति पश्चात पदों की घोषणा प्रदेश स्तर से की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।




