अंकुर भाटी ने जिला चिकित्सालय रतलाम को नेबुलाइजर किया प्रदान
10/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- सीएमएचओ डॉ.एम.एस. सागर ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में पूर्व में अंकुर भाटी द्वारा अपनी माताजी का उपचार कराया गया था।
उन्होंने रविवार को जिला चिकित्सालय में आकर उनकी स्वर्गीय माताजी मंजुला भाटी की स्मृति में ओल्ड आईसीयू में नेबुलाइजर मशीन प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. गुलरेज मंसूरी और समस्त ओल्ड आईसीयू नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।




