शहरी स्वास्थ्य सामान्य समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
10/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में शहरी स्वास्थ्य सामान्य समन्वय समिति की बैठक आयोजितकी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर के निर्देशानुसार जिला प्रशिक्षण केंद्र विरियाखेड़ी में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में प्रमुख बिंदुओं शहरी स्वास्थ्य केंद्र, संजीवनी क्लिनिक, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक आदि में उपलब्ध स्टाफ एवं आवश्यक सेवाओं के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान रतलाम शहर में परिवारिक सर्वेक्षण करने, स्टाफ की मांग करने, जन आरोग्य समिति, महिला आरोग्य समिति, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवाएं प्रदान करने, शहर के प्रमुख क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों की स्क्रीनिंग करने, सरकारी स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने सहित अंतर विभागीय समस्याओं का निराकरण करने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी, आशीष चौरसिया, डीपीएम डॉ. अजहर अली, एपीएम हीना मकरानी, डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला वर्मा, नगर पालिका निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह , महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पीएसआई इंडिया की सिटी मैनेजर भारती रावत, एपिडेमियोलॉजस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल, आरबीएसके डीईआईसी मैनेजर मोहन कछावा आदि उपस्थित रहे।




