वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पट्टा वितरण की की समीक्षा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पट्टा वितरण की की समीक्षा

10/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिले में पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण की समीक्षा एक बैठक में की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, लीलाबाई, जिला वन मंडल अधिकारी दोहरे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह आदि उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अब तक 5052 हितग्राहियों को पट्टे वितरित कर दिए गए हैं। जिले के जनजातीय क्षेत्र बाजना, सैलाना, रतलाम ग्रामीण में अधिकतर पात्र व्यक्तियों को पट्टे वितरित कर दिए गए हैं। अभी 402 हितग्राहियों के प्रकरण पट्टा वितरण के लिए लंबित है। लंबित पट्टों के संबंध में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि गूगल इमेज तथा पीडीए इमेज को देखकर तुलनात्मक अध्ययन करते हुए निराकरण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *